फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सात निकायों में 5.13 करोड़ से होंगे विकास कार्य

सात निकायों में 5.13 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सात निकायों में 5.13 करोड़ से होंगे विकास कार्य
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार देर रात्रि कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2018-19 में 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सात निकायों में 5.13 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई। आजमगढ़, मेंहनगर, महाराजगंज की कार्ययोजना सही ना होने से इसे परिवर्तन करने को लौटा दिया गया। फूलपुर की ओर से कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की गई थी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में ईओ नगरपालिका और नगर पंचायत ने अपनी अपनी कार्ययोजना पेश की। इसमें नगर पालिका मुबारकपुर की ओर से आवंटित 2,19,79,861, नगर पंचायत सरायमीर की ओर से 53,62,808, अतरौलिया 24,70,498, निजामाबाद 60,50,000, बिलरियागंज 37,65,000, जीयनपुर 41,20,900, अजमतगढ़ की ओर से 35,75,000 की कार्ययोजना जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसे जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी। नगर पंचायत कटघर लालगंज द्वारा 40,94,000 की कार्ययोजना पेश की गई थी। इसमें लगभग पांच लाख रुपये से केबल खरीद की कार्ययोजना भी शामिल की गई थी। इसे डीएम ने निरस्त कर दिया। शेष 35 लाख की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी गई। अब इन निकायों की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। डीएम ने सभी ईओ को निर्देशित किया कि जो समान कार्ययोजना के अंतर्गत क्रय किया जाए उसका स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सभी ईओ, एलबीसी ज्ञानेंद्र मिश्र, टीएसी हरिप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वित्त आयोग से प्राप्त बजट को डीएम देते हैं संस्तुति
आजमगढ़। वर्ष 2018-19 में 14वें वित्त आयोग के तहत निकायों को सरकार ने धन आवंटित कर दिया है। हालांकि इस धन को ये निकाय तभी खर्च कर पाएंगे जब डीएम इसकी संस्तुति देंगे। इसी क्रम में सभागार में डीएम ने बैठक आयोजित की थी। 14वें वित्त आयोग के तहत इस बार नगर पालिका मुबारकपुर को 2.11 करोड़, नगर पंचायत सरायमीर को 51.69 लाख, अतरौलिया को 24.55 लाख, निजामाबाद को 59.74 लाख, बिलरियागंज को 36.07 लाख जीयनपुर को 39.64 , अजमतगढ़ 35.24 लाख का बजट आवंटित किया गया है। नगर पंचायत कटघर लालगंज को वित्त आयोग द्वारा 40.66 लाख का बजट आवंटित किया गया है। इस बजट को डीएम की संस्तति के बाद विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदलेगी कई निकायों की कार्ययोजना
आजमगढ़। 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की ओर से बजट 2,63,15,534 के सापेक्ष 2,79,45,000 की कार्ययोजना पेश की गई थी। जिलाधिकारी ने कार्ययोजना में शामिल कई कार्यों में बदलाव के निर्देश देने का साथ इसे वापस कर दिया। नगर पंचायत मेंहनगर द्वारा आवंटित बजट 43,02,312 के सापेक्ष 43,55,900 की कार्ययोजना पेश की गई थी। इस पर संबंधित एसडीएम की संतुति मांग ली गई। नगर पंचायत महराजगंज द्वारा बजट 28,40,943 के सापेक्ष 29,25,000 की र्कायोजना पेश की गई थी। इसे भी परिवर्तन के लिए वापस कर दिया गया।


निकायों में ये होंगे कार्य
आजमगढ़। 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों में निकायों की ओर से जल निकासी, सड़क अनुरक्षण एवं निर्माण, पेयजल, डम्पिंग ग्राउंड, प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाईट, पार्किंग स्थल, इंटरलाकिंग रोड और नाली, आरसीसी पटिया निर्माण कार्य, सीटेड स्टेनलेस स्टील युक्त मोबाइल ट्वायलेट, जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन का विस्तार, कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी, जेसीबी, लेलैण्ड ट्रिपर, ट्रैक्टर आदि की खरीद की जाएगी।

14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना निकायों की ओर से रखी गई थी। इसमें सात निकायों की कार्ययोजना मंजूर की गई है। तीन निकायों की कार्ययोजना वापस की गई है। अन्य की कार्ययोजना अभी नहीं आई है। सभी से कार्य सही ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed