फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अभी नहीं शुरू हुई आवक, तीसरे दिन भी बंद रहे पीसीएफ के 24 केंद्र

अभी नहीं शुरू हुई आवक, तीसरे दिन भी बंद रहे पीसीएफ के 24 केंद्र

Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अभी नहीं शुरू हुई आवक, तीसरे दिन भी बंद रहे पीसीएफ के 24 केंद्र

विज्ञापन


आजमगढ़। एक नवंबर से जनपद में धान की खरीद शुरू हो गई। तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी कहीं धान की आवक नहीं हुई। फसल अभी खेतों में ही है। वहीं, हड़ताल के कारण लगातार तीसरे दिन शनिवार को पीसीएफ के 24 केंद्र बंद मिले। डिप्टी आरएमओ ने चार क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें यूपी एग्रो का एक केंद्र बंद होने पर प्रबंधक को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
धान खरीद 2018-19 के लिए इस बार जनपद में 52 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 24 केंद्र पीसीएफ के हैं। पीसीएफ के लगभग 150 सचिव वेतन आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इसी तीन दिन से इनके सभी केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। मुख्यालय से भी पीसीएफ के केंद्रों पर खरीद के लिए धनराशि अभी नहीं भेजी गई है। हालांकि जल्द हड़ताल समाप्त होने की बात कही जा रही है लेकिन यदि हड़ताल खिंचती है तो खरीद प्रभावित होनी तय है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आर.पी पटेल ने शनिवार को क्रय केन्द्र खाद्य विभाग पल्हनी, जहानागंज, खाद्य निगम के क्रय केंद्र जहानागंज और यूपी एग्रो के क्रय केंद्र हुसेनगंज का निरीक्षण किया। इसमें एग्रो का केंद्र बंद मिला। प्रबंधक को केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। अन्य केंद्र पर व्यवस्थाएं सही मिली। अभी केंद्रों पर धान की आवक नहीं हो रही है।
विज्ञापन


खरीद की तैयारी पूरी
लाटघाट। विपणन केंद्र हरैया के प्रभारी रत्न कृष्णन ने बताया कि ब्लॉक में दो धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। आठ न्याय पंचायतों की खरीद रौनापार साधन सहकारी समिति पर होगी। नौ न्याय पंचायतों की धान की खरीद विपणन केंद्र पर किया जाएगा। 20 हजार बोरी का स्टॉक रखा गया है। गोदाम में धान रखने की व्यवस्था है। प्राइवेट गोदाम में ही खरीद किया जाएगा। गत वर्ष 10 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन









नहीं शुरू हुई आवक, तीसरे दिन भी बंद रहे पीसीएफ केंद्र


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed