फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसडीएम के निरीक्षण में खुली बाढ़ चौकियों की पोल

एसडीएम के निरीक्षण में खुली बाढ़ चौकियों की पोल

Sun, 19 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के निरीक्षण में खुली बाढ़ चौकियों की पोल
लाटघाट। बाढ़ क्षेत्र में लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने के लिए प्रशासन की ओर से 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। इन पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लेकिन रविवार को एसडीएम सगड़ी के निरीक्षण में बाढ़ चौकियों पर तैनात दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई केे लिए अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके बाद भी देवारा क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकियां सक्रिय नहीं हुई हैं। जबकि इस समय बाढ़ के कारण लगभग 60 हजार की आबादी प्रभावित है। प्रशासन द्वारा बाढ़ क्षेत्र के लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, ईश्माइलपुर, हैदराबाद, शिवपुर, शंकरपुर, सहदेवगंज, कुढ़ही, उल्टहवा में 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। एसडीएम सगड़ी पंकज श्रीवास्तव ने रविवार को इन बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। इसमें बाढ़ चौकी नौवरार देवारा जदीद किता प्रथम पर फार्मासिस्ट डीडी राम, संजय राय और महराजगंज के चिकित्साधिकारी डा. एसपी यादव, डा. आरपी चौधरी फार्मासिस्ट, हैदराबाद में ग्राम विकास अधिकारी गोविंद लाल, ग्राम रोजगार सेवक बिंदेश कुमार, राकेश सिंह फार्मासिस्ट, पूनम राय और गुरसराय एएनएम, देवारा इस्माइलपुर में एएनएम सरिता देवी, ओंकारनाथ मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी, सुनील कुमार पाल ग्राम पंचायत अधिकारी, डा. अनुपम सिंह, हाजीपुर में डा. अमरेंद्र मणि त्रिपाठी, अनुपम गुप्ता फार्मासिस्ट, ललिता देवी एएनएम, शत्रुघ्न सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, श्रीराम ग्राम पंचायत अधिकारी, गिरजा देवी आशा अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि से अपने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों को भी क्षेत्र में भ्रमणशील बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार से लगातार बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed