{"_id":"5b5b5c4f4f1c1bee748b649f","slug":"121532714063-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना गुरु के नहीं मिलता ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना गुरु के नहीं मिलता ज्ञान
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रोडवेज बाईपास स्थित गायत्री शक्ति पीठ में भी गुरुपूर्णिमा का त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ की ट्रस्टी उषा शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई से गायत्री महामंत्री का 17 लाख का जप साधकों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं होता है। बिना गुरु के मनुष्य पशु के समान होता है। यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। गुरु ज्ञान के रुप में हम सभी में सदैव विद्यमान रहते है। इस अवसर पर विमला, मंशा सिंह, निर्मला राय, इंदु राय, राजेंद्र अग्रवाल, परमानंद गुप्ता, डा. आरबी त्रिपाठी आदि उपस्थि रहे।
इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन स्थित बउरहवा बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस दौरान मिथिलेश ने मंदिर के पुजारी बाबा संध्या दास को अंगवस्त्र भेट किया। उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा ईश्वर के समान होती है। गुरु के द्वारा ही शिष्य को ईश्वर का ज्ञान होता है। इस अवसर पर अखिलेश यादव, रमेश गुप्ता, अनिल तिवारी, राम प्रकट पांडेय, लल्लू मौर्य, टिंकल मौर्य, श्रीकृष्ण यादव, रामसरीख चौहान आदि उपस्थित रहे।