{"_id":"5b48f67c4f1c1b3b748b47b1","slug":"121531508348-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक की समस्या से परेशान दिखे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक की समस्या से परेशान दिखे पदाधिकारी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने शनिवार को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी पर किया गया है। कार्यक्रम में करीब एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना है। वहीं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से नेता और पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में वाहनों की भीड़ रहेगी। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक विभाग ने प्रमुख स्थानों से रुट डायवर्जन किया है। ट्रैफिक विभाग की तैयारी पर शुक्रवार की शाम रैली प्रभारी ने नाराजगी जताई। इसके बाद ट्रैफिक विभाग की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। शुक्रवार की सुबह से ही प्रमुख स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के जवानों को रास्ता बताने के लिए खड़ा किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक अंबेडकर नगर जिले की तरफ से आने वाले वाहन देउरपुर बाजार से महराजगंज, आजमगढ़ होतेे हुए मऊ, बलिया, गोरखपुर, गाजीपुर जाएंगे। आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर से जाने वाले वाहन भवरनाथ से जुनैदगंज, बिलरियागंज, महराजगंज, देउरपुर अतरौलिया होते हुए अंबेडकर नगर, फैजाबाद होते हुए लखनऊ की ओर जाएंगे। इसी प्रकार अंबेडकर नगर से जौनपुर की तरफ जाने वाले वाहन बूढनपुर, अहरौला, फूलपुर होतेे हुए गुजरेंगे। वहीं सरायमीर मोहम्मदपुर से आने वाली गाड़ियां फरिहां से चेकपोस्ट, रानी की सराय होते हुए गंतव्य स्थान को जाएंगी। रैली में शामिल होने के लिए वाहन निजामाबाद होते हुए मंदुरी पहुंचेंगी। जौनपुर, सरायमीर की ओर से आने वाली गाड़ियां फरिहां, निजामाबाद, तहबरपुर से मंदुरी हवाई पट्टी पहुंचेगी। जबकि बलिया, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ शहर से रैली की गाड़ियां बैठौली, हाफीजपुर, जुनैदगंज, भवरनाथ होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी। ट्रैफिक विभाग की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नहीं थी। शुक्रवार की शाम रैली के प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री हरिद्वार दुबे ने नाराजगी जताई। प्रदेश मंत्री के सख्त तेवर के बाद एसपी ट्रैफिक ने सभी को ट्रैफिक की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन