फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राम स्वराज के तहत दलित बाहुल्य गांवों को चयनित करने का निर्देश

ग्राम स्वराज के तहत दलित बाहुल्य गांवों को चयनित करने का निर्देश

Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वराज के तहत दलित बाहुल्य गांवों को चयनित करने का निर्देश
अहरौला (आजमगढ़)। मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को बनकट स्थित एक विद्यालय परिसर में हुई। जिसमें ग्राम स्वराज अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए हमें नए सिरे से ग्राम स्वराज अभियान पर कार्य करना है। इसके तहत हर सेक्टर में एक दलित बाहुल्य ग्राम को चयन करने के लिए निर्देशित किया गया है। अभी तक ग्राम स्वराज के तहत सरकार सरकारी कर्मी गांव का चयन करते थे लेकिन अब हर सेक्टर में संगठन के लोग अपने स्तर से अपने विवेक से अति पिछड़े ग्राम सभा को चयनित करेंगे। वहां पर एक जून से लेकर 15 जून तक चौपाल लगाकर गांव की हकीकत को जाने और जो भी पात्र व्यक्ति हैं अगर उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो तत्काल मौके पर ही उनको सरकार की योजनाओं का लाभ विभाग द्वारा तत्काल मुहैया कराना होगा। इसी क्रम में एक जून से 16 जून तक ग्राम स्वराज के तहत चयनित गांव में चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा होगी 16 जून से 30 जून तक मतगणना के लिए मतदान सूची में नामों को जोड़ने का काम होगा। जो भी नाम छूटे हैं उन नामों को कार्यकर्ता जुड़वाने का भी काम करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विरजानंद तिवारी, राकेश सिंह, हनुमान सिंह, रामनयन सिंह, हरिहर राय, शिव भोले सिंह, ओम प्रकाश यादव, अमित राय, रामनाथ सिंह, लालू सिंह, जिलेदार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed