{"_id":"5af48e034f1c1b87098b9041","slug":"121525976579-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा की निकली पालकी, मनाया गया सातवां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा की निकली पालकी, मनाया गया सातवां स्थापना दिवस
Updated Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। विकासखंड जहानागंज के कनैला गांव स्थित साईं मंदिर पर गुुरुवार को साईं बाबा का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बुधवार से ही यहां चल रहे अखंड हरिकीर्तन का भी समापन हुआ। पंडित रामचरित पांडे ने विधि विधान से हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर परिसर से गाजे, बाजे के साथ साईं बाबा की पालकी निकाली गई।
पालकी पूरे गांव सहित चक्रपानपुर बाजार का भ्रमण करते हुए अपराह्न दो बजे मंदिर परिसर पर पहुंची। इस दौरान घंटे घड़ियाल की आवाज और साईं बाबा के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पालकी यात्रा की समाप्ति पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मनोज यादव और धर्मेंद्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जंग बहादुर यादव, सभाकांत पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, दीना यादव, श्याम राज वर्मा, बेचू राम, गुल्लू पाल, अरुण पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अरविंद वर्मा, योगेंद्र वर्मा, बबलू वर्मा, नंदलाल आदि उपस्थित थे।
यात्री सुविधाओं के लिए कलर सिग्नलिंग का कार्य शुरू
सरायमीर/फूलपुर। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरायमीर रेलवे स्टेशन पर कलर सिग्नलिंग का कार्य शुरू हो गया है। यहां तीन लाइनें पहले से उपलब्ध है। पैनल रूम की वायरिंग की जा रही हैं ट्रेनों के इन और आउट साइड में लाल, पीला और हरा कलर सिग्नल लगाए गए हैं। इसकी रंगाई पोताई की जा रही है और इसका परीक्षण भी हो चुका है। इसके शुरू होने पर टोकन लेने देने का कार्य बंद हो जाएगा। अप्रैल के अंत तक कार्य पूरा होना था। लेकिन विहार से आए मजदूर शादी विवाह के लगन में घर चले जाने से कार्य रुका हुआ है। स्टेशन अधीक्षक शकील अहमद ने बताया की स्टेशन का सभी कार्य मई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यहां तीन लाइनें पहले से उपलब्ध हैं। पैनल रूम की वायरिंग की जा रही है। स्टाटर सिग्नल पर गति के संकेत लिखे गए हैं। दोनो तरफ सेमडम बनाए गए हैं। स्टेशन का लुक बदला जा रहा है। सिग्नल का परीक्षण भी हो चुका है। पहले की अपेक्षा अब तीव्र गति से ट्रेनें गुजरेंगी। इसके शुरू होने पर टोकन लेने व देने का कार्य बंद हो जाएगा। यह कार्य अप्रैल के अंत तक कार्य पूरा होना था लेकिन लेकिन मजदूरों के न मिलने से पूरा नहीं हो सका।