फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम का चालक नहीं लगाया था बेल्ट

डीएम का चालक नहीं लगाया था बेल्ट

Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीएम का चालक नहीं लगाया था बेल्ट
आजमगढ़। मंडलायुक्त के निर्देश पर यातायात नियमों के अनुपालन के लिए यातायात विभाग ने 99 बटालियन एनसीसी के कैरेड के सहयोग से बुधवार को पूरे जिले में अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत सुबह शहर के नरौली टैक्सी स्टैंड के पास जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी सहित अन्य उच्चाधिकारियों के वाहनों को रोककर चेक किया गया। इस दौरान डीएम सीटबेल्ट लगाए हुए थे। जबकि इनका चालक सीटबेल्ट नहीं लगाया था। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने स्वयं अपने चालक को फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त एसबीएस रंगाराव मौके पर पहुंचकर अभियान की बारिकियों की जानकारी ली। आरटीओ प्रवर्तन दल अधिकारी दरोगा सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में छेड़ा गया है। इसके तहत यातायात नियमों का अनुपालन कराया जा रहा। बुधवार को शहर के नरौली टैक्सी स्टैंड, पहलवान तिराहा, बेलइसा चौराहा आदि स्थानों पर वाहनों की सघन तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान ज्यादातर बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, या एक साथ तीन लोग बैठकर चल रहे थे। ऐसे करीब 85 वाहनों का चालान काटा गया। इसके अलावा तमाम कार चालक या पीछे बैठने वाले ऐसे लोग भी रहे। जो सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। ऐसे लोगों को दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस अभियान के दौरान वाहन चालकों में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed