{"_id":"5aa96b1e4f1c1bb7758b562d","slug":"121521052446-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा होगा अधूरे पड़े सीएचसी मार्टीनगंज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा होगा अधूरे पड़े सीएचसी मार्टीनगंज का निर्माण
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय के महुजा नेवादा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य जल्द पूरा होगा। शासन ने आधे-अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश देेते हुए बजट भी जारी कर दिया है। वहीं कमिश्रर ने भी जल्द काम शुरू कराने का कार्यदायी संस्थान को निर्देश दिया है। सीएचसी निर्माण कार्य पुन: शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त हो गई है।
2007 में तत्कालीन सरकार ने मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही साढ़े तीन करोड़ का बजट कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण निगम वाराणसी इकाई को हस्तांतरित कर दी गई थी। कार्य शुरू हुआ और बीच में ही कार्यदायी संस्था ने कार्य ठप कर दिया। बताया जाता है कि तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक आदिल शेख ने निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत की थी, जिसके चलते कार्यदायी संस्था ब्लैक लिस्टेड कर दी गई थी। लोगों की शिकायत पर सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने आधे-अधूरे पड़े सीएचसी की रिपोर्ट शासन को भेजी। जिस पर शासन ने पुन: कार्य शुरू कराने और जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया। शासन ने निर्माण की जिम्मेदारी पूर्व की संस्था को ही दिया है। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर कुछ कर्मचारियों की पूर्व से ही तैनाती है जो पीएचसी पर अटैच है। अन्य कर्मचारियों की तैनाती भी जल्द कर दी जाएगी। वहीं सीएचसी के आधे अधुरे निर्माण की जानकारी कमिश्रर को भी हुई तो उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य शुरू कर पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाए। सीएचसी का निर्माण कार्य पुन: शुरू होने की जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है।