{"_id":"5aa2d0e94f1c1ba7758b4885","slug":"121520619753-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र रही आजादी के पूर्व की उपस्थिति पंजिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र रही आजादी के पूर्व की उपस्थिति पंजिकाएं
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/अंबारी। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक मेला का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। मेले के दौरान प्राइमरी विद्यालय अंबारी प्रधम के स्टॉल पर रखी आजादी के पूर्व की उपस्थिति पंजिकाएं और छात्रों के रिकार्ड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
डायट पर आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक मेला में विभिन्न विद्यालयों द्वारा स्टॉल लगाया गया है। इसी के तहत प्राइमरी विद्यालय अंबारी प्रथम के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने अपने विद्यालय के पुराने रिकार्ड प्रस्तुत किया। 1902 में इस विद्यालय की नींव पड़ी थी। 1905 से इस विद्यालय रिकार्ड सुरक्षित रखा हुआ है। रिकार्ड में पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव, पूर्व सांसद ओबैदुल्ला आजमी, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के इस विद्यालय से शिक्षण ग्रहण करने के रिकार्ड भी उपस्थिति पंजिका में मौजूद है। इतना ही नहीं 1937 में अंग्रेज अधिकारी जे स्मिथ द्वारा तत्कालीन रजिस्टर पर लिखी गई विद्यालय की प्रशंसा भी खूब सराही गई। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. परवेज अख्तर और जिलासूचना अधिकारी पवन कुमार यादव ने मेले का निरीक्षण किया और अंबारी के प्रधानाचार्य के प्रयासों की सराहना की।