फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सफाईकर्मियों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख

सफाईकर्मियों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख

Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख
आजमगढ़। पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने सोमवार को रैली निकाल शहर में स्वच्छता की अलख जगाई। स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली अग्रसेन चौराह, कलेक्ट्रेट चौराहा से होते हुए जिला महिला अस्पताल पर समाप्त हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में आगे ले जाकर स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने दोपहर एक बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय से स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली अग्रसेन चौराह, कलेक्ट्रेट चौराहा से होते हुए जिला महिला अस्पताल पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि रैली जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और खुले में शौच मुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई है। आप अपने आस-पड़ोस को साफ सुथरा रखें। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं एक तरफ नगर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही थी। इससे पहले सभी सफाईकर्मियों को पालिका के सामने सड़क पर एकत्र किया गया था। जो सफाईकर्मी रैली निकाल रहे थे उनकी पान की पीक से सड़क लाल हो चुकी थी। उधर से गुजरने वाले यही चार्च कर रहे थे कि ये कैसा जागरूकता अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed