{"_id":"5a6f68504f1c1b7b268b7189","slug":"121517250640-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा पूरी तरह से न हटवाने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा पूरी तरह से न हटवाने पर आक्रोश
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। अजमतगढ़ ब्लॉक के कांखभार व कोडऱा गांव में पोखरी, सौरहन, खलिहान, चकमार्ग पर किए कब्जा हटवाने के लिए सोमवार को राजस्वकर्मियों की टीम गांव तो पहुंची, लेकिन कुछ लोगों का कब्जा हटवा दी। जबकि कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। राजस्वकर्मियों के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है।
सगड़ी तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अजमतगढ़ बिरेंद्र मिश्रा ने खलिहान की जमीन से राम दरस, दुखंती, जयहिंद द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया। जबकि चकमार्ग और नाली पर किया गए गए कब्जा को नहीं हटवाया। वहीं कांखभार ग्राम सभा में ग्राम समाज की पोखरी पर करीब एक दर्जन लोगों ने कब्जा कर रखा है। कब्जा हटाने के लिए राजस्व निरीक्षक अजमतगढ़ बिरेन्द्र मिश्रा, राजस्व निरीक्षक रौनापार राम लखन प्रजापति के साथ पुलिस बल के साथ पहुंचे और औपचारिकता पूरी करते चले गए। पोखरी पर जगदीश, राम लखन, रामबचन सत्येंद्र, विश्वनाथ, लालचंद, सुभाष, हरिहर, गणपत आदि ने कब्जा कर रखा है। लेकिन इनका कब्जा नहीं हटवाया गया। ऐसे में राजस्व निरीक्षक ने औपचारिकता पूरी करते हुए हिदायत दी और चले गए। राजस्वकर्मियों के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है।