{"_id":"5a088d344f1c1b6e548bc94e","slug":"121510509876-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को डीएवी में गरजेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को डीएवी में गरजेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार पार्टियों द्वारा चुनाव निशान पर नगर निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है। जिसके कारण यह चुनाव पार्टियों की प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। हर पार्टी इस चुनाव में अपनी विजय पताका फहराना चाहती है। जिसका परिणाम है कि हर पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है। इनमें से 16 नवंबर को भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की तिथि निर्धारित हो चुकी है। संभवत: डीएवी मैदान में जनसभा का आयोजन होगा।
नगर निकाय चुनाव में बाजी कौन मारेगा अभी तय नहीं है लेकिन सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में आ चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व से पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की डिमांड की है। इनके आने के साथ ही जनपद के चुनावी पारे में और बढ़ोत्तरी होगी। हवलदार यादव की मानें तो सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम, महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी, नफीस अहमद, डा. संग्राम यादव आदि को मैदान में उतारने की योजना है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय कार्यकर्ताओं में जोश भर कर जा चुके हैं। अभी सुरेश खन्ना, सुनील बंसल और कलराज मिश्रा की डिमांड पार्टी की ओर से की गई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम भी जिले में लगाने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय बताते हैं16 नवंबर को मुख्यमंत्री जनपद आएंगे और संभवत: डीएवी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह और जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद हैं। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक आदि का कार्य शुरू भी कर चुके हैं। लेकिन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद को उतारने की योजना है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और प्रमोद तिवारी की मांग की गई है। लेकिन बसपा ने अभी तक किसी की मांग नहीं की है। जिलाध्यक्ष सुनील भारती के अनुसार कोई भी स्टार प्रचारक नहीं होगा। लेकिन नगर पंचायतों से डिमांड मांगी गई है। डिमांड आने पर इसकी सूची तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो 18 नवंबर को पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी जिले में आ सकते हैं।