फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16 को डीएवी में गरजेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

16 को डीएवी में गरजेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Sun, 12 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
16 को डीएवी में गरजेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
पहली बार पार्टियों द्वारा चुनाव निशान पर नगर निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है। जिसके कारण यह चुनाव पार्टियों की प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। हर पार्टी इस चुनाव में अपनी विजय पताका फहराना चाहती है। जिसका परिणाम है कि हर पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है। इनमें से 16 नवंबर को भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की तिथि निर्धारित हो चुकी है। संभवत: डीएवी मैदान में जनसभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में बाजी कौन मारेगा अभी तय नहीं है लेकिन सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में आ चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व से पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की डिमांड की है। इनके आने के साथ ही जनपद के चुनावी पारे में और बढ़ोत्तरी होगी। हवलदार यादव की मानें तो सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तम, महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी, नफीस अहमद, डा. संग्राम यादव आदि को मैदान में उतारने की योजना है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय कार्यकर्ताओं में जोश भर कर जा चुके हैं। अभी सुरेश खन्ना, सुनील बंसल और कलराज मिश्रा की डिमांड पार्टी की ओर से की गई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम भी जिले में लगाने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय बताते हैं16 नवंबर को मुख्यमंत्री जनपद आएंगे और संभवत: डीएवी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह और जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद हैं। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक आदि का कार्य शुरू भी कर चुके हैं। लेकिन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जौनपुर के पूर्व विधायक नदीम जावेद को उतारने की योजना है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और प्रमोद तिवारी की मांग की गई है। लेकिन बसपा ने अभी तक किसी की मांग नहीं की है। जिलाध्यक्ष सुनील भारती के अनुसार कोई भी स्टार प्रचारक नहीं होगा। लेकिन नगर पंचायतों से डिमांड मांगी गई है। डिमांड आने पर इसकी सूची तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो 18 नवंबर को पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी जिले में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed