{"_id":"5a00a4454f1c1bc8678b9aa5","slug":"121509991493-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में 523 कुंतल धान की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में 523 कुंतल धान की हुई खरीद
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। धन की फसल तैयार न होने के कारण खरीद के लिए किसानों का कम पहुंचना जारी है। हालांकि दो दिन की चुट्टी के बाद सोमवार को खुले सेंटरों पर 275 कुंतल धान की खरीद हुई। इस तरह से चार दिन में जिले में कुल 523 कुंतल धान की खरीद हुई है। वहीं, मंडल के तीनों जिलों में बोरों की कमी न हो इसके लिए कोलकाता से रैक भेजी गई है। इसमें 4290 गांठ बोरे हैं। शुक्रवार को डीप्टी आरएमओ इस रैक को उतारने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने में जुटे रहे।
एक नवंबर से पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद में धान की खरीद 56 क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई है। पहले दो दिन में कुल 90 कुंतल धान की खरीद हुई थी। शुक्रवार को तीसरे दिन कुल 248.4 कुंतल धान की खरीद हुई थी। शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण खरीद केंद्र बंद रहे। रविवार को कई केंद्रों पर कुल 275 कुंतल धान की खरीद की गई। इस तरह से जिले में अभी तक 523 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने सोमवार को कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पीसीएफ के मंदुरी केंद्र पर इंचार्ज शशीबिंद नायब गायब मिले। मौके पर व्यवस्थाएं बी नहीं मिली। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। यूपी एग्रो के अतरौलिया केंद्र पर नमा मापक यंत्र खराब मिला। अन्य केंद्र पर खरीद होती पाई गई। डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में धान की खरीद में बोरों की कमी न हो इसके लिए 4290 गांठ की पूरी रैक कोलकाता से भेजी है। एक गांठ में 25 हजार बोरे होते हैं। रैक के पांच या छह तारीख के जिले में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। तीनों जिलों में बोरों को भेजने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा बोरों के मिलान के लिए एक और एक टीम गुणवत्ता की जांच के लिए गठित की गई है।