फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला स्वयं सहायता के गठन पर हुई चर्चा

महिला स्वयं सहायता के गठन पर हुई चर्चा

Fri, 11 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता के गठन पर हुई चर्चा
आजमगढ़(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम द्वारा शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के सभागार में मुख्य प्रबंधक की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ऊसर भूमि का स्थाई सुधार एव गरीबी उन्मूलन, चयनित ग्रामों में महिला स्वयं सहायता समूह के गठन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह परियोजना समयबद्ध है। इसके संचालन में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें परियोजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित ऊसर भूमि का चार-चार हेक्टेयर का जल उपयोग समूह बनाया जाता है। जिसका संबंधित नजदीकी बैंक में एक बचत खाता खोला जाता है। जिसमें चयनित लाभार्थियों द्वारा प्रक्षेत्र विकास कार्य पूर्ण करने के पश्चात निगम द्वारा दिए गए अनुदान धनराशि जल उपयोग समूह के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजा जा सके।
विज्ञापन

परियोजना का मुख्य उद्देश्य ऊसर भूमि का स्थाई सुधार एव गरीबी उन्मूलन है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए चयनित ग्राम में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं का आर्थिक विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत अब तक कुल 132 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। जिसमें से 152 समूहों का बैंक से सीसीएल स्वीकृत कराते हुए आयजनित गतिविधियां जैसे झाडू, दोना, अगरबत्ती, मिठाई डिब्बा सहित अनेक निर्माण का कार्य समूहों द्वारा किया जा रहा है। शेष समूहों का सीसीएल स्वीकृत कराने के लिए कुल चालीस पत्रावली शाखा में जमा, तैयार है। इस मौके पर बैंक स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed