फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 vehicles of the health department are rotting away

Azamgarh News: खड़ी-खड़ी सड़ रही स्वास्थ्य विभाग की 12 गाड़ियां

Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
12 vehicles of the health department are rotting away
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग की सेवा के बाद अनुपयोगी हो चुकी गाड़ियां अब विभाग के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। जिले के मंडलीय अस्पताल और सीएमओ कार्यालय परिसर में लगभग 12 से अधिक वाहन खड़े-खड़े खराब हो रहे हैं। इनमें अधिकतर 108 एंबुलेंस सेवाओं में प्रयुक्त की गई गाड़ियां शामिल हैं, जो अब अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

इन वाहनों का न तो अब कोई उपयोग हो रहा है और न ही इनका समय से निस्तारण किया गया है। सीएमओ कार्यालय परिसर और जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट के पीछे वर्षों से खड़ी ये गाड़ियां धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होती जा रही हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन गाड़ियों का उपयोग कभी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, अधिकारियों-कर्मचारियों के आवागमन और अन्य आपात सेवाओं में किया गया था। लेकिन अब ये वाहन विभागीय उपेक्षा के चलते निष्क्रिय अवस्था में खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इन अनुपयोगी वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। शासन को पत्र भेजा गया है और स्वीकृति की प्रतीक्षा की जा रही है। शासन से अनुमति मिलते ही जल्द ही इन गाड़ियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed