फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 mobiles and 97 pudia ganja recovered in jail

Azamgarh News: कारागार में बरामद हुए 12 मोबाइल व 97 पुड़िया गांजा, पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से हुआ खुलासा

Wed, 27 Jul 2022 08:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 08:05 AM IST
सार

12 मोबाइल व चार्जर के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई है। उत्तरदायित्व का निर्धारण कर संबंधितों के खिलाफ प्रशासनिक व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
12 mobiles and 97 pudia ganja recovered in jail
आजमगढ़ जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटौरा स्थित जिला कारागार में एक बार फिर 12 मोबाइल व 97 पुड़िया गांजा बरामद हुआ है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के औचक निरीक्षण के दौरान यह बरामदगी हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच करा कर दोष निर्धारण करने और दोषियों पर प्रशासनिक व वैधानिक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। पुलिस व प्रशासनिक अमले को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि जेल से मोबाइल पर बात हो रही है। जिस पर डीएम व एसपी ने मंगलार की शाम अचानक कारागार पर पहुंच कर औचक निरीक्षण करने लगे। डीएम व एसपी के जेल पर निरीक्षण को पहुंचने की जानकारी होते ही बंदियों के साथ ही बंदी रक्षकों व जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जेल में एक दो नहीं बल्कि पूरे दर्जन भर संख्या में मोबाइल फोन व चार्जर बरामद हुए। इसके साथ ही जेल की बैरकों से अधिकारियों ने बीड़ी-सिगरेट, लाइटर मोबाइल सिम के अलावा 97 पुड़िया गांजा भी बरामद किया। मोबाइल के साथ गांजा जेल से बरामद होते ही डीएम-एसपी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जेल के अधिकारियों से जब इस बाबत पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। अधिकारियों ने तत्काल इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया। दिन में साढ़े बारह बजे से ही डीएम-एसपी एक साथ निकले थे और फिर नेटवर्क से बाहर हो गए। मीडियाकर्मी लगातार किसी बड़ी कार्रवाई का अंदेशा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम इसका खुलासा जेल में छापेमारी की कार्रवाई के रूप में हुआ। इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एडीएम प्रशासन, एडीशनल एसपी के अलावा एसओजी टीम भी शामिल रही। प्रत्येक बैरक की गहन तलाशी ली गई। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जेल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 12 मोबाइल व चार्जर के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई है। उत्तरदायित्व का निर्धारण कर संबंधितों के खिलाफ प्रशासनिक व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed