{"_id":"67dc5f1c4d0642746309fc55","slug":"12-mld-stp-will-be-built-in-bilariaganj-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-128963-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बिलरियागंज में बनेगा 12 एमएलडी का एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बिलरियागंज में बनेगा 12 एमएलडी का एसटीपी
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में एसटीपी के लिए जमीन मिल गई है। यहां पर 12 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण होगा। सर्वे का काम चल रहा है।
15 अप्रैल तक जल निगम नगरीय डीपीआर तैयार कर लेगा। इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बिलरियागंज पहले नगर पंचायत हुआ करती थी लेकिन बीते निकाय चुनाव में इसे नगर पालिका का दर्जा मिला। इसके बाद इसका क्षेत्रफल और आबादी दोनों बढ़ गई।
60 से अधिक राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। नगर पालिका में शामिल गांवों के लोगों को पालिका प्रशासन शहरी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कस्बा से प्रतिदिन िनकलने वाले गंदा पानी को शोधित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है। जिस कारण गंदा पानी बिना शोधित ही पोखरी व अन्य स्थानों पर छोड़ा जा रहा है। नगर पालिका आजमगढ़ में 42 करोड़ की लागत से आठ एमएलडी की एसटीपी बन चुकी है।
सीवर लाइन से नालों को जोड़ने का काम अंतिम दौर में चल रहा है, जबकि नगर पालिका मुबारकपुर में 12 एमएलडी के एसटीपी के लिए 34 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
बिलरियागंज में 12 एमएलडी की एसटीपी के लिए एक हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता थी। नल निगम को जमीन उपलब्ध हो चुकी है।