फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 departments to join forces to combat communicable diseases; month-long campaign to be held.

Azamgarh News: 12 विभाग मिलकर लड़ेंगे संचारी रोगों से जंग, महीनेभर चलेगा अभियान

Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
12 departments to join forces to combat communicable diseases; month-long campaign to be held.
जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत 12 विभाग मिलकर एक अक्तूबर से विशेष अभियान चलाएंगे। 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, कूड़ा निस्तारण और लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

नालियों की सफाई के साथ खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने और मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। बुखार के मरीजों की पहचान कर उनकी समय से जांच और उपचार कराया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अभियान के दौरान स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज, नगर पालिका, शिक्षा, कृषि, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और जल निगम समेत 12 विभाग अपने-अपने स्तर से गतिविधियां संचालित करेंगे। संबंधित विभागों को साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जलभराव समाप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
00
समय से जांच और उपचार पर रहेगा जोर
स्वास्थ्य विभाग का मुख्य फोकस बुखार के मरीजों की समय से पहचान और जांच पर रहेगा। सीएमओ ने बताया कि बीमारी की जल्द पहचान और उपचार से संक्रमण के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। लोगों से अपील की गई है कि बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।

00
- मच्छरों से बचाव के लिए बरतें सावधानी
- घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
- कूलर, टंकी और गमलों का पानी नियमित रूप से बदलें।
- घर और आसपास साफ-सफाई रखें।
- कूड़ा इधर-उधर न फेंकें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- बुखार, सिरदर्द, उल्टी या अन्य लक्षण होने पर तत्काल जांच कराएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।

00वर्जन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बीमारी की समय से पहचान और उपचार के साथ लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों से साफ-सफाई रखने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील है। -डॉ. आरएन वर्मा, सीएमओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed