फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 candidates in four positions, 6004 voters

चार पदों के 12 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 6004 मतदाता

Thu, 30 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 candidates in four positions, 6004 voters
आजमगढ़। जनपद में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान के पांच, बीडीसी के एक और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 116 पदों के लिए हुए नामांकन के बाद ग्राम प्रधान के चार पदों को छोड़कर सभी पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। ग्राम प्रधान के इन चार पदों पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 6004 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

उपनिर्वाचन के तहत तीन फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां तेजी से की जा रही है। चार ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल नौ बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 6004 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अहरौला विकास खंड के सीरपट्टी ग्राम प्रधान के मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। यहां एक बूथ पर 616 और दूसरे बूथ पर 564 मतदाता हैं। पवई विकास खंड के करौंजा ग्राम प्रधान के मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर 589 और दूसरे बूथ पर 542 मतदाता हैं। महराजगंज विकास खंड के भटौली ग्राम प्रधान पद के मतदान के लिए दो बूथ बने हैं। एक बूथ पर 647 और दूसरे बूथ पर 754 मतदाता हैं। वहीं मार्टीनगंज विकास खंड के सोहौली ग्राम प्रधान पद के मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। जिसमें एक बूथ पर 826, दूसरे पर 637 और तीसरे बूथ पर 827 मतदाता हैं। मतदान के लिए एक पोलिंग पार्टी के साथ ही विकास खंड मुख्यालय पर एक पार्टी रिजर्व में रहेगी। मतगणना के दौरान भी हर ब्लाक पर एक रिजर्व पार्टी रहेगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। अहरौला के सीरपट्टी के लिए एसडीएम बूढ़नपुर जोनल और तहसीलदार सेक्टर मजिस्ट्रेट, पवई के करौंजा के लिए एसडीएम फूलपुर जोनल और तहसीलदार सेक्टर मजिस्ट्रेट, महराजगंज की भटौली के लिए एसडीएम सगड़ी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, मार्टीनगंज की सोहौली में एसडीएम मार्टीनगंज जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सेक्टर मजिस्टेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed