{"_id":"5c8a9ddabdec2214380c299a","slug":"11552588250-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम वित ने सहायक अधिकारियों के साथ की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम वित ने सहायक अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता लागू हो चुकी है। कर दी गई है। हालांकि अभी तक जनपद में प्रेक्षक की तैनाती की गई है, लेकिन जिला प्रशासन प्रेक्षकों और उनके साथ आने वाले स्टाफ के रहने-खाने और वाहन आदि की व्यवस्था करने में जुट गया है।
इसी क्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में सहायक अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इस दौरान उन्होंने सहायक अधिकारियों से उनको सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में आने वाले प्रेक्षकों और उनके सहयोगी स्टाफ के ठहरने, खाने और वाहन आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। हालांकि अभी जनपद में प्रेक्षकों की संख्या निर्धारित नहीं है कि आयोग द्वारा कितने प्रेक्षकों की तैनाती की जाएगी। दोनों लोकसभाओं में एक-एक प्रेक्षक होंगे या हर विधानसभा में एक-एक प्रेक्षक तैनात किया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी इनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सभी सहायक अधिकारियों को इस व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।