फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप

घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप

Tue, 22 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप
आजमगढ़। नगरपालिका की ओर से इन दिनों नगर के सीताराम मुहल्ले में नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुहल्ले के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि डा. बनर्जी के सामने सीताराम मुहल्ले की दबगढ़ गली से होकर तकिया मुहल्ले जाने वाली गली की हालत विगत तीन वर्षों से खराब है। कई बार शिकायती पत्र सौंपे जाने के बाद भी गली की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। लेकिन वर्तमान में पालिका द्वारा इसका कार्य कराया जा रहा है। इसमें मानक की अनदेखी कर सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर शिवशंकर, मिश्री लाल, आले रजा, विनोद कुमार, सुजीत कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, कमल रहेजा, एजाज टेलर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed