फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मी रक्सम की हुई इंडोर और आउटडोर शूटिंग

मी रक्सम की हुई इंडोर और आउटडोर शूटिंग

Sat, 19 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
मी रक्सम की हुई इंडोर और आउटडोर शूटिंग
मेजवां। प्रगतिशील प्रसिद्ध शायर कैफी आजमी की जन्म शताब्दी वर्ष को समर्पित आजमी पिक्चर की ओर से मी रक्सम फ़िल्म की शूटिंग शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह 10 बजे फिल्म के डायरेक्टर बाबा आजमी, साउंड डायरेक्टर योगेश सिंह धीरज, कैमरामैन मोहसिन खान देवा, लाइट डायरेक्टर अली शेख गनी, विनोद, रूप सज्जा तबरेज शेख, आर्ट डायरेक्टर नलिन पूरी टीम के साथ शूटिंग स्थल पर पहुंचे। मेकअप मैन तबरेज शेख ने मुख्य कलाकार दानिश हुसैन को तैयार किया। पिता के रोल में दानिश हुसैन दो कप चाय छत पर जहां उनकी बेटी अदिति खड़ी रहती है, लेकर पहुंचते हैं। बेटी से पिता कुछ पूछते हैं और आसमान में चिड़ियों की चहचहाहट को दिखलाते हैं। कहते हैं कि बेटी पैसा कौन दिया है? इस पर बेटी कहती है कि मुझे पैसा अम्मी ने दी है। शुक्रवार को शबाना आजमी ने पूरी शूटिंग की मॉनिटरिंग की। तनवी आजमी ने गांव में प्रयोग की जाने वाली दउरी और सूप को शूटिंग के लिए खरीदा। शबाना गांव में निर्माणाधीन बैडमिंटन मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया। ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में किए जा रहे विलंब पर नाराज दिखीं। उन्होंने ठेकेदार से मार्च तक निर्माण कार्य को पूरी करने की हिदायत दी। इस मौके पर तनवी आजमी, नम्रता गोयल, कामरेड जीतेंद्र हरि पांडेय, मुकेश सिंह, गोपाल, अंशुमान, अहमद, सीताराम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed