फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बनारस के चंदन ने जीती क्रास कन्ट्री रेस

बनारस के चंदन ने जीती क्रास कन्ट्री रेस

Sat, 24 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बनारस के चंदन ने जीती क्रास कन्ट्री रेस
ठेकमा। जिला एथलेटिक संघ, कृष्णा पब्लिक स्कूल और थाना बरदह की ओर से आयोजित 10 किमी की जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में वाराणसी के चोलापुर निवासी चंदन राजभर ने पहला स्थान पाकर खिताब अबने नाम किया। बलिया के फेफना निवासी राकेश वर्मा ने दूसरा और ईश्वरचंद वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जनपद के ठेकमा ब्लॉक की अमेठी ग्राम निवासी रानी यादव में पहला, लक्ष्मी गौतम ने दूसरा और शादीपुर की शिफा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेस प्रतियोगिता को जिले एथलेटिक संघ के सचिव एसके सत्येन, थाना प्रभारी आरके सिंह, राजेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 10 किलोमीटर की दौड़ सहनूडीह, खराट, भूलनडीह, फतुही, लुअडिया, राजागंज, कुंभ और चौकी होते हुए सीएचसी पर समाप्त हुई। 100 से अधिक धावकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजक कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश राय ने रास्ते में कुल सा बूथ बनाकर वालंटियर तैयार कर रखे थे। थानाध्यक्ष कमला शंकर गिरी मय फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। एंबुलेंस और डायल-100 की गाड़ियां साथ चल रही थीं। सड़क के दोनों तरफ 10 किलोमीटर की दूरी तक भारी भीड़ एकत्र थी। प्रतियोगिता में 13 वर्षीय अमृत मौर्य ने 45 मिनट में 10 किमी रेस पूरा कर सबसे कम उम्र के धावक रहे। प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय सात हजार, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार और दस सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रधान रामलाल यादव, अनिल राय, अशोक मौर्य, हरिशचन्द राय, दीपक राय रहे। प्रतियोगिता में कुल 118 धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed