फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार्तिका पूर्णिमा का स्नान आज, तैयारियां पूरी

कार्तिका पूर्णिमा का स्नान आज, तैयारियां पूरी

Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
कार्तिका पूर्णिमा का स्नान आज, तैयारियां पूरी
आजमगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनपद में कई स्थानों पर स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इन स्थानों पर लोगों की भीड़ के चलते मेले जैसा माहौल हो जाता है। शुक्रवार को लगने वाले मेले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजा ली हैं। अब सबको स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ का इंतजार है। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम अवंतिकापुरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मेला लगेगा। समिति के लोगों द्वारा सरोवर की साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। क्षेत्र के प्रसिद्ध अवंतिकापुरी धाम पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का विशेष स्नान लगेगा। माना जाता है सभी तीर्थों से पहले यहां स्नान दान करना मोक्ष के बराबर होता है। माना जाता है कि पांडव पौत्र राजा परिक्षित को श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण सर्पदंश से हुई मौत से खिन्न होकर राजा जंमेजय ने सर्पों के समूल नाश के लिए 84 बीघे में नागयज्ञ यहीं करवाया था। जो यज्ञ स्थल बना आज सरोवर के रूप में है। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के नैनिजोर गांव में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारी पूरी हो गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर घाघरा नदी के किनारे सरयू नदी के तट पर लोगों का हुजूम उमड़ेगा। दो दिन पूर्व से ही मेले की तैयारी चल रही है। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गौरा गांव स्थित ऐतिहासिक पोखरे महामंडलेश्वर पर लगने वाले कार्तिक बुद्ध पूर्णिमा पर मेला की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। पुराणों की मान्यता के अनुसार सरोवर में डुबकी लगाने से चर्म रोगों से मुक्ति पाते हैं। सरोवर के जल से पातालपुरी महादेव का लोग जलाभिषेक करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। किसान मंदिर में चढ़ावे के रूप में गन्ना चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed