फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंडलीय बैठक में आपतियों का निस्तारण मिला असंतोषजनक

मंडलीय बैठक में आपतियों का निस्तारण मिला असंतोषजनक

Thu, 01 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय बैठक में आपतियों का निस्तारण मिला असंतोषजनक
आजमगढ़। मंडलीय समीक्षा बैठक में 264 आपत्तियों के निस्तारण में तीन वर्ष से ऊपर के मात्र 28 आपत्तियों का निस्तारण हुआ है। जिसे चिंताजनक मानते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारी, समस्त तहसीलदार, उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अपर आयुक्त वक्फ, जिला अर्थ संख्याधिकारी, आवास विकास प्राधिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र जारी कर माहवार लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। सितंबर माह में आपत्तियों के निस्तारण को लेकर मंडलीय बैठक हुई थी। जिसमें पाया गया कि तीन वर्ष से ऊपर की 264 आपत्तियों के सापेक्ष मात्र 28 आपत्तियों का निस्तारण हुआ है। जिसमें अपर आयुक्त वित्त ने अवगत कराया कि आजमगढ़ और बलिया में सबसे ज्यादा आपत्तियां लंबित हैं। जिसमें आजमगढ़ जिला के कलेक्ट्रेट नजारत में 129 लंबित हैं, मंडलीय उपसमिति में 23 का निस्तारण हुआ। जिला संग्रह कार्यालय में 110 लंबित 28 का निस्तारण, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के यहां 109 लंबित, निस्तारित एक भी नहीं, तहसील लालगंज संग्रह में 100 आपत्तियां लंबित हैं, इनमें 13 का ही निस्तारण हुआ। इस स्थिति को असंतोष जनक मानते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने जिले के समस्त प्रभारी अधिकारी, समस्त तहसीलदार, उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अपर आयुक्त वक्फ, जिला अर्थ संख्याधिकारी, आवास विकास प्राधिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र जारी कर आपत्तियों के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed