फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जीडी ग्लोबल में होगी जिलास्तरीय चेस प्रतियोगिता

जीडी ग्लोबल में होगी जिलास्तरीय चेस प्रतियोगिता

Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जीडी ग्लोबल में होगी जिलास्तरीय चेस प्रतियोगिता
आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में शतरंज खेल सोसाइटी की बैठक सोमवार को हुई। प्रधानाचार्य विधान तिवारी, राज प्रताप सिंह (प्रेसिडेंट), अपर्णा सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), हरिनारायन सिंह (ज्वाइंट सेक्रेटरी), उपेंद्र कुमार सिंह (ज्वाइंट सेक्रेटरी), नरेंद्र तिवारी आदि ने जनपद में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चैंपियनशिप कराने का निर्णय लिया गया। सचिव उमेश कुमार सिंह ने बताया कि जीडी ग्लोबल स्कूल और शतरंज खेल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर कार्यशाला का आयोजन 24 अगस्त को होगा। लखनऊ के खेल विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। 25 अगस्त को जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उत्सुक खिलाड़ी 24 अगस्त शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जीडी ग्लोबल स्कूल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed