फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समाज के सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं

समाज के सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं

Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
समाज के सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं

विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वकर्मा समाज के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा। समाज पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के विरुद्ध सड़क से संसद तक लड़ेंगे, लेकिन समाज पर आंच नहीं आने देंगे। मेहता पार्क में महासभा विश्वकर्मा अधिकार रैली करके अपना अधिकार मांगेगा। उक्त बातें विश्वकर्मा सभागार में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय विश्वकर्मा-शिल्पकार महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कही।

जिला कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र विश्वकर्मा और संचालन महासचिव दिनेश विश्वकर्मा ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और विधानसभा और ब्लाक कमेटियां बनाने पर जोर दिया। प्रति महीने महासभा की जिला और विधानसभा कमेटी की बैठक करने की बात कही। कहा कि समाज के उत्पीड़न और अत्याचार होने पर संगठन के पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पीड़ित की मदद करें। भाजपा सरकार में समाज के लोगों की हत्याएं और जमीनों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटनाओं में पुलिस पीड़ितों की न तो सुनवाई कर रही है और न कार्रवाई। 25 सितंबर को मेहता पार्क में जनसभा आयोजित करने की बात कही। राम प्रकाश विश्वकर्मा, सुनीलदत्त विश्वकर्मा, शशिकान्त विश्वकर्मा, कैलाश, अमरनाथ, कन्हैया, राजेश, द्वारिकाप्रसाद, रामभजन, रूदल, साहबलाल, अमरजीत, रामअवध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed