{"_id":"5b4f87414f1c1b36748b59b7","slug":"11531938625-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडी ग्लोबल को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडी ग्लोबल को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस बेसिक शिक्षाधिकारी ने जारी कर दी है। यह कार्रवाई शासन के आदेशों के अनुरूप गरीब और अनुसूचित जाति के बच्चों का प्रवेश न लेने के चलते की गई है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गरीब और अनुसूचित जाति के बच्चों का प्रवेश विद्यालय प्रबंधन द्वारा नहीं लिया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कई बार विद्यालय प्रबंधन को नोटिस भी जारी की गई थी। इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन ने गरीब और अनुसूचित जाति के बच्चों का प्रवेश नहीं लिया। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता ने भी विद्यालय पर पहुंच कर जांच की और अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर ही जीडी ग्लोबल को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी की गई। उन्होंने बताया कि सराय मंदराज निवासी प्रिंस सोनकर, सिद्घि विनायक, प्रियांशी, अंतिम सहित दर्जन भर बच्चों का विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया जा रहा था, जबकि उक्त बच्चों ने प्रवेश परीक्षा भी दी थी। लिस्ट में इनका नाम भी आया था। शासन ने हर कान्वेंट स्कूल में कम से कम 25 प्रतिशत एससी जाति के बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश लेने का आदेश दिया हुआ है। इसके बाद भी इनका प्रवेश न लेने पर इन बच्चों के परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी थी। कई बार नोटिस भी की गई, इसके बाद भी इन बच्चों का प्रवेश नहीं लिया गया।
विज्ञापन