फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मानचित्र के विपरीत चला रहे होटल

मानचित्र के विपरीत चला रहे होटल

Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मानचित्र के विपरीत चला रहे होटल
शहर में प्रत्येक रास्तों पर खासकर रोडवेज और रेलवे स्टेशन से सिधारी तक इमारतें बन गई हैं। नियमों को ताक पर रख कर किसी ने ग्रीनलैंड में निर्माण कराया है तो किसी ने नदी की जमीन में। यहीं नहीं सिर्फ चार होटल संचालकों ने जिला प्रशासन से लाइसेंस और सिर्फ एक ने एडीए से मानचित्र पास कराया है। कई के तो नक्शे भी पास नहीं हैं और न ही अग्नि सुरक्षा के कोई उपाय।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर क्षेत्र के हर कोने में लगभग एक दर्जन से अधिक होटल चल रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से मात्र चार होटलों को ही लाइसेंस जारी किया गया है। बाकी होटल बिना किसी लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं जो हर महीने लाखों रुपये राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। एक होटल को छोड़कर जिले का कोई भी होटल ऐसा नहीं है जिसने विकास प्राधिकरण से भवन का मानचित्र पास कराया हो और अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त किया हो। कई होटल तो ग्रीन लैंड में बने हुए हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विकास प्राधिकरण इनमें से कई होटलों को प्राधिकरण के गठन से पहले यानी 2008 के पहले का बना हुआ बता रहा है। कई लोगों ने तो होटल का मानचित्र पास कराने के बजाए आवास का मानचित्र पास कराया और उसके स्थान पर होटल का संचालन धड़ल्ले से कर रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो ग्रीन लैंड में स्थित कई होटलों को पूर्व में कहीं से लाइसेंस भी जारी है। लेकिन यह लाइसेंस कहां से जारी हुआ है यह बताने को कोई तैयार नहीं है। उधर एके सिंह, जेई आजमगढ़ विकास प्राधिकरण का कहना है कि 2008 के पहले की जानकारी नहीं है। उनकी जानकारी में सिर्फ एक होटल ग्रैंड एसआर का होटल के रूप में लाइसेंस जारी हुआ है।
विज्ञापन

कोट
मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बिना लाइसेंस के संचालित होटलों पर कार्रवाई की जाएगी। शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed