{"_id":"5a9455174f1c1b462c8ba491","slug":"11519670551-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली को लेकर गुलजार हुई बाजार, शुरू हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली को लेकर गुलजार हुई बाजार, शुरू हुई खरीदारी
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रंगो का पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजारों की रौनक भी बढने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल में रंग-पिचकारी के साथ ही खाद्य सामाग्री की दुकाने जगह-जगह सज गई है। इन दिनों पर खरीदारों की भीड़ भी उमडने लगी है।
रंग-पिचकारी की दुकानों पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। इसके बाद भी बच्चे खरीदारी में जुटे हुए है। चाइना मेड पिचकारी बच्चों को सर्वाधिक रास आ रही है। वहीं योगी-मोदी के मुखौटो की ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है। रंग की खरीद अभी ना के बराबर है लेकिन पिचकारी और होली के त्यौहार पर प्रयोग होने वाले अन्य सामानों गुब्बारा, नकली बाल, मुखौटा आदि की खरीद में बच्चे जुटे हुए है। शहर का मुख्य चौक क्षेत्र तो इन सामानों की दुकानो से गुलजार हो चुका है। वहीं होली पर बनने वाले विशेष पकवानों के लिए खाद्य सामग्री की भी दुकाने जगह-जगह सजी हुई है। जिस पर महिलाएं खरीदारी में जुटी देखी गई। मुख्य चौक के साथ ही रैदोपुर, सिधारी, मुकेरीगंज, पहाड़पुरा, कटरा, मातबरगंज आदि स्थानों पर दुकाने लगी हुई है। ग्रामीणांचल के बाजारों में भी होली का असर दिखायी देने लगा है। लाउडस्पीकरों पर रोक के चलते होली के गीत तो अभी सड़कों पर नहीं सुनाई दे रहे है, फिर भी रंग, गुलाल, पिचारी की दुकानों पर धीमी आवाज में होली के फिल्मी गीत बजते सुनाई देने लगे है।