{"_id":"5a3d49fd4f1c1b8d698c341a","slug":"11513966077-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज व स्टेडियम रेड में होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशेज व स्टेडियम रेड में होगा फाइनल मुकाबला
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। खेल निदेशालय के तत्वाधान में सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें एजेश स्पोर्टस व स्टेडियम रेड ने अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शनिवार को सुबह दस बजे से खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल एशेज स्पोर्टस व शर्मा एकेडमी के बीच खेला गया। शर्मा एकेडमी ने टास जीता और क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। एशेज के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में आठ विकेट खो कर 131 रन बनाया। अश्विन ने सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया। शर्मा एकेडमी की तरफ से रवि यादव ने 12 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए शर्मा एकेडमी मात्र 91 रनों पर ही आल आऊट हो गई। संजीव ने 32 रनों का योगदान दिया। एशेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने मात्र 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए। रणधीर व प्रदुम्न ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। मैनऑफ द मैच अश्विनी पाल को चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम रेड व सेंट जेवियर्स बिलरियागंज के बीच मुकाबला हुआ। स्टेडियम रेड ने टांस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। राजेश के 31 व शुभम के 29 रनो के बदौलत स्टेडियम रेड ने 15.5 ओवरों में सभी विकेट खो कर मात्र 81 रन ही बना सकी। सेंट जेवियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रजत ने 10 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में उतरी सेंट जेवियर्स की टीम 19 ओवरों में सभी विकेट खो कर मात्र 67 रन ही बना सकी। अंकित ने सर्वाधिक 16 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम रेड की तरफ से शुभम ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाया। इस मैच में रजत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को एशेज स्पोर्टस व स्टेडियम रेड के बीच फाइनल मुकाबला होगा। दोनों मैचों में अंपायरिंग की भूमिका प्रशांत सिंह, पंकज यादव व स्कोरर की भूमिका सूरज यादव ने निभाई।