{"_id":"5a3bf8734f1c1baf678c2f89","slug":"11513879667-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में चरागाह की भूमि को खाली कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में चरागाह की भूमि को खाली कराने के निर्देश
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गांवों में स्थित चारागाह की भूमि से कब्जे हटाने के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार प्रत्येक जनपद में गौशाला का निर्माण कराना चाहती है। इसके लिए सभी जनपद में चारागाहों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया है। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद जहां पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध होगी वहां पर गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। बताते चलें कि जनपद के ज्यादातर गांवों में लोगों ने अभिलेखों में हेराफेरी कर चारागाह, भीटा, बंजर, तालाब, पोखरे की आदि की जमीन पर कब्जा कर रखा है। शासन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान में अब तक लगभग 1200 हेक्टेअर भूमि को इस तरह के लोगों के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हो चुकी है। उक्त जमीनें दोबारा ग्राम समाज के खाते में दर्ज भी हो चुकी हैं।