फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1150 total objections to the proposed reservation list

प्रस्तावित आरक्षण सूची पर आई कुल 1150 आपत्तियां

Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
1150 total objections to the proposed reservation list
आजमगढ़। जिला प्रशासन नई आरक्षण नीति के अनुसार प्रस्तावित आरक्षण सूची का प्रकाशन कर मंगलवार को इस पर आपत्तियां लेने का कार्य पूरा कर लिया गया। अब बुधवार और गुरुवार को इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तीन दिन तक ली गई आपत्तियों में कुल 1150 आपत्तियां लोगों ने दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पहले 1995 के आधार पर आरक्षण सूची का प्रकाशन प्राप्त कर उनका निस्तारण किया गया था। अभी अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन होता उससे पहले ही हाईकोर्ट ने पूर्व के आरक्षण को रद्द कर 2015 से आरक्षण करने का आदेश जारी किया। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन से मिले निर्देश के अनुुसार जिला प्रशासन द्वारा 2015 के हिसाब से प्रस्तावित आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया। आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद मंगलवार तक इस पर आपत्तियां ली गई। तीन दिन में कुल लगभग 1150 आपत्तियां प्रस्तावित आरक्षण सूची पर आई। अब बुधवार और गुरुवार को आपत्तियों का निस्तारण कर शुक्रवार को अंतिम आरक्षण सूची के प्रकाशन की संभावना है। एडीपीआरओ श्रीकांत दरवे ने बताया कि प्रस्तावित आरक्षण सूची पर आपत्तियां लेने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 1150 आपत्तियां आई है। बुधवार और गुरुवार में इनका निस्तारण कर शुक्रवार को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed