{"_id":"6988ccf64c6d1c3d9d0c2e8a","slug":"112-centers-will-be-set-up-in-azamgarh-and-ballia-for-wheat-procurement-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-145162-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गेहूं खरीद के लिए आजमगढ़ व बलिया में बनेंगे 112 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गेहूं खरीद के लिए आजमगढ़ व बलिया में बनेंगे 112 केंद्र
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में धान खरीद के साथ ही गेहूं खरीद की भी तैयारी तेज हो गई है। आजमगढ़ और बलिया में कुल 112 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि हुई है।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद के लिए किसानों के लिए पंजीकरण व अपडेट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विभिन्न एजेंसियों के आजमगढ़ में 71 और बलिया में 41 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है जबकि मऊ में क्रय केंद्रों के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अभी और क्रय केंद्र बढ़ेंगे।
गेहूं की खरीद 17 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विक्रय करने के लिए नए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जबकि पिछले वर्ष विक्रय कर चुके किसानों को अपना पंजीकरण अपडेट करना होगा।भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए। और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप होना अनिवार्य है।