फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपाइयों ने पूर्वांचल में डाला डेरा, लगाया जोर

भाजपाइयों ने पूर्वांचल में डाला डेरा, लगाया जोर

Mon, 29 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने पूर्वांचल में डाला डेरा, लगाया जोर
आजमगढ़। पश्चिम के जनपदों में चुनाव प्रक्रिया के खत्म होने के बाद भाजपाइयों ने अब पूर्वांचल में डेरा डाल लिया है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा जनपद पहुंच चुके हैं। वो चुनाव होने तक यहां प्रवास करेंगे। इसके साथ ही कुछ अन्य दिग्गजों के भी जनपद आने की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को जनपद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पवन बंसल ने भी पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें लोकसभा चुनाव में विजयश्री का मंत्र दिया।
विज्ञापन

दोनों लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों से नड्डा ने अलग-अलग वार्ता की। बूथवार कमजोरी और ताकत की जानकारी ली। इसके बारे में अपनी राय दी। विधानसभा के प्रभारी संयोजकों से हर बिंदु पर वार्ता की। चुनाव जीतने के लिए गुरुमंत्र भी दिया। इस दौरान भाजपा सांसद और लालगंज से प्रत्याशी नीलम सोनकर से अलग से आधे घंटे कर जानकारी ली। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी इस बारे में कुछ कहने से इंकार रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो सगंठन में गुट्बाजी आदि के बारे में भी नड्डा ने पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद वो मऊ जनपद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed