फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्यालय के दुर्व्यवस्था की जांच की मांग

विद्यालय के दुर्व्यवस्था की जांच की मांग

Wed, 05 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय के दुर्व्यवस्था की जांच की मांग
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवाना में स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीण बुधवार को विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक के न मिलने पर बीएसए से वार्ता कर इसमें सुधार की मांग की। बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवाना में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय स्थित हैं। दोनों विद्यालयों में कुल मिलाकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। लेकिन पूरे विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जूनियर विद्यालय में एक भी शौचालय संचालित नहीं है जो भी शौचालय हैं वह टूटे-फूटे हैं। यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय की भी है। बुधवार को ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम के साथ दर्जनों की संख्या में अभिभावक प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपति से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूरे विद्यालय में एक भी शौचालय संचालित नहीं है जो भी शौचालय पूर्व से बना हुआ है वह टूटा फूटा है। उसमें दरवाजे तक नहीं हैं, जबकि कक्षा छह से आठ तक लगभग 12 से 15 साल की लड़कियां पढ़ती हैं। लेकिन शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। अभिभावकों ने बाउंड्री वॉल के बारे में जब पूछा कि वर्ष 2014-15 में बाउंड्रीबॉल निर्माण के लिए धन आया था तो आज तक बाउंड्रीबॉल का निर्माण किन परिस्थितियों में नहीं हो सका। यही हाल प्राथमिक विद्यालय का था वहां भी छात्रों को शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा था छात्र जो है धूल के बीच में बैठकर भोजन करने को बाध्य हैं। प्रधानाध्यापक रामाश्रय यादव मौके पर उपस्थित नहीं मिले। ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर ग्राम प्रधान से वार्ता कराई। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान मोहम्मद सालिम को आश्वस्त किया कि जो भी समस्या है तीन सदस्यीय कमेटी गठन करके जांच कराई जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अंजनी राय, बबलेश राजभर, महेंद्र राय, मोहन राय, दीपक राय, सुमित राय, राजेश राजभर, बैजनाथ राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed