फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 साल बाद प्राथमिक विद्यालय को मिला रास्ता

40 साल बाद प्राथमिक विद्यालय को मिला रास्ता

Sat, 24 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
40 साल बाद प्राथमिक विद्यालय को मिला रास्ता
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लुचुई के रास्ता विवाद को प्रधान की पहल पर सुलझा दिया गया है। चक मालिक से समझौता कराकर 40 वर्षों से रुके रास्ता का निर्माण कराया जा रहा है। इसे लेकर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों, बच्चों और ग्रामीणों में काफी उत्साह है। प्राथमिक विद्यालय लुचुई का निर्माण 40 वर्ष पूर्व तो कराया गया था। विद्यालय जाने के लिए रास्ता नहीं बनाया गया। रास्ते का निर्माण लगभग 40 वर्ष से रुका पड़ा था। बच्चे दो खेत की मेड़ पकड़कर विद्यालय आते जाते थे। अगल-बगल खेतों में गिर भी जाते थे। विद्यालय के लिए किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि द्वारा रास्ते के निर्माण लिए पहल नहीं की गई। कई बार चक मालिक द्वारा रास्ते को रोक दिया जा रहा था। एक माह पूर्व विवाद में चक मालिक ने रास्ते को रोक दिया था। जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया था। एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी, प्रधान हरिकेश विश्वकर्मा ने मिलकर चक मालिक से वार्ता कर बीच का रास्ता निकालते हुए रास्ते का निर्माण शुरू करा दिया हैष अध्यापक और गांव के लोग काफी खुश हैं। प्रधान हरिकेश विश्वकर्मा ने बताया कि जिनका चक था। उनसे समझौता कर विद्यालय के लिए रास्ता निकाला गया है। इससे आसानी से विद्यालय पर पहुंचा जा सकता है। प्रधानाध्यापक नूर आलम ने बताया कि अब बच्चों को विद्यालय आने जाने के लिए आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed