फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कमल संदेश बाइक रैली को लेकर हुई बैठक

कमल संदेश बाइक रैली को लेकर हुई बैठक

Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
कमल संदेश बाइक रैली को लेकर हुई बैठक
लालगंज। विकास खंड के एक मैरेज हाल में शुक्रवार को लालगंज लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली के लिए लोकसभा प्रभारी और मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। मुन्ना दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रखर सम्मान मिला है। सभी पार्टियों के लोग भारतीय जनता पार्टी के विरोध में एकत्रित होकर मुकाबला करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रतिपक्ष का अभी से जमकर सामना करना है ताकि लालगंज लोकसभा में दोबारा परचम लहरा सकें। प्रभारी लोकसभा लालगंज ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामने दो तरह की चुनौतियां हैं। अयोध्या राम मंदिर बनाने का मुद्दा और दूसरा विपक्ष के सारे इरादों को फेल कर देना। एक कांग्रेसी नेता द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि भगवान राम क्या स्वप्न में आकर उन्हें बताए थे कि विवादित भूमि पर मंदिर न बने, पूर्णतया यह असत्य बात है। उनका यह बयान नास्तिकता का परिचय देता है। बैठक को जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, लोकसभा संयोजक आदित्य नारायण राय ने संबोधित किया। इस अवसर पर दीदारगंज विधानसभा प्रभारी राम नयन सिंह, मंडल अध्यक्ष लालगंज इंद्राज चौहान, योगेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पल्हना रामासाव, मंडल अध्यक्ष ठेकमा प्रमोद राय, विजय शंकर तिवारी, जेपी सिंह, अशोक सिंह, रजनीकांत, अवधेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed