{"_id":"5a7b47b64f1c1ba0268b8f19","slug":"111518028726-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति पर डीएसओ बलिया पर कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति पर डीएसओ बलिया पर कार्रवाई का निर्देश
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने रिक्त कोटे की दुकानों की समीक्षा के दौरान सबसे खराब प्रगति बलिया की पाए जाने पर डीएसओ के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश डीसी फूड को दिया। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित मुख्य मंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत राजस्व ग्राम में बनटागिया, मुसहर बस्ती और शहीद गांव का चयन कर उसकी सूची शीघ्र तैयार कर ली जाए। ग्राम विकास की जो धनराशि बैंकों में पड़ी है उसमें सीडीओ व्यक्तिगत रूचि लेकर 10 दिन के अंदर प्रगति लाएं । रिक्त कोटे की दुकानों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि आजमगढ़ में 105 रिक्त कोटे की दुकानों के सापेक्ष 74, मऊ में 36 के सापेक्ष 23 और बलिया में 79 से सापेक्ष छह दुकानों की नियुक्ति की जा चुकी है। इस पर उन्होंने डीसी फूड को बलिया डीएसओ के विरुद्घ कार्रवाई का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि आजमगढ़ की भांति मंडल के अन्य जनपदों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि सभी तालाबों में पानी भरने के पश्चात ही नहर बंद करें। एक सप्ताह से ज्यादा कोई नलकूप खराब या बंद नहीं होना चाहिए। मंडल में बंद पड़े पांच नलकूप को तत्काल ठीक कराया जाए।
उन्होंने गन्ना एरिया बढ़ाने पर भी बल दिया। फूलों की खेती पर विशेष जोर देते हुए उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिया कहा कि इस दिशा में एक कार्यशाला आयोजित कर कम से कम 15 कृषकों को फूल की खेती के लिए प्रेरित करें। इसी प्रकार पशुपालन विभाग को भी कार्यशाला आयोजित करने तथा पशुपालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों का पट्टा अभी तक नहीं हुआ है। उनका एक माह के अंदर पट्टा करें। मंडलायुक्त ने तालाबों के पट्टा आवंटन के शिथिल कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप निदेशक मत्स्य को एक माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में शिकायत पेटिका लगाने के साथ ही आईजीआरएस पंजिका बनाई जाए।
जननी सुरक्षा योजना में भुगतान तथा टीकाकरण में बलिया की प्रगति खराब पाए जाने पर आयुक्त ने सीएमओ को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रात में भी मरीजों के मेडिकल शॉप खोले रखने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने 14 वित्त एवं राज्य वित्त के तहत सभी गावों में कार्य कराने के निर्देश देते हुए कहा छात्रवृत्ति/पेंशन का सत्यापन एक सप्ताह के अंदर कर लिया जाए और धनराशि लाभार्थी के खाते में प्रेषित कर दी जाए। स्वच्छ पेयजल की समीक्षा के दौरान श्री नायक ने कहा कि आर्सेनिक प्रभावित गावों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने हेतु मार्च तक पाइप लाइन वाटर सप्लाई का कार्य शुरू करा दिया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी आजमगढ़ चंद्र भूषण सिंह, मऊ प्रकाश बिंदु, सीडीओ आजमगढ़ अभिषेक सिंह, बलिया संतोष कुमार, जेडीसी हरिशचंद, डीडीओ मऊ विजय शंकर राय आदि उपस्थित थे।