{"_id":"5a5e47b44f1c1b6d268b4bfe","slug":"111516128180-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगने के साथ ही गायब होने लगे नीले-हरे डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगने के साथ ही गायब होने लगे नीले-हरे डिब्बे
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छता रेटिंग की चल रही कवायद के दौरान नपा प्रशासन ने शहर में करीब पचास नीले-हरे डस्टबिन जगह-जगह लगवाये थे। इनमें से कई डस्टबिन स्वच्छता सर्वेक्षण होने के पूर्व ही गायब हो गए है। ऐसे में नगर पालिका परिषद की रेटिंग कैसे उठेगी।, यह समझ से परे है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत इन दिनों केंद्र सरकार की टीम नगर निकायों में साफ-सफाई व्यवस्था की जांच पड़ताल कर रही है। इस स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी अच्छी रेटिंग के लिए कवायद में जुटा हुआ है। नपा प्रशासन ने कुछ दिनों पूर्व ही शहर में पचास स्थानों पर नीले-हरे डस्टबिन लगवाए थे। इनमें से कई स्थानों पर लगे डस्टबिन गायब होने लगे हैं। सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास स्थित रिक्सा स्टैंड के बगल में रखे गए डस्टबिन तीन दिनों से गायब हैं। नगर पालिका प्रशासन तो इन डस्टबिनों के गायब होने को चोरों की कवायद बता रहा है तो वहीं आम जनता का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन ने इन डस्टबिनों को मानक के विपरीत स्थापित करवाया है। स्टैंड के साथ लगा प्लास्टिक का डिब्बा काफी कमजोर और छोटा लगाया गया है। जिसके चलते यह कूड़ा का लोड उठा नहीं पा रहा है और टूट कर गिर जा रहा है। डिब्बे के टूट कर गिरने के बाद तो निश्चित तौर पर गायब हो जाएगा। कई स्थानों पर तो यह स्टैंड के साथ ही गायब हो चुका है। छह जगहों से यह पूरा या आधा गायब है।
नपा प्रशासन द्वारा लगवाये गए नीले-हरे डस्टबिन मानक के अनुरूप लगाए गए है। ये डिब्बे उन स्थानों पर लगवाया गया है जहां कूड़े का ढेर अक्सर पड़ा रहता है। डस्टबिन के मानक में कोई अनदेखी नहीं है। चोरों ने इसे चुरा लिया जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका परिषद क्या करें।
विज्ञापन
-प्रतिभा सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
नपा ने घर-घर बांटा नीला-हरा डस्टबिन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद द्वारा मंगलवार से घर-घर नीला-हरा डस्टबिन वितरण का कार्य शुरू कर दिया। इसकी शुरूआत नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच मातबरगंज-कुर्मीटोला मुहल्ले से की गई। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव व ईओ प्रतिभा सिंह ने वार्ड में कैंप लगा कर पचास परिवारों को नीला-हरा डस्टबिन वितरित किया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक बिसन सिंह, सभासद रईस अहमद, निसार अहमद, कमलदेव, नौशाद, सोनू तिवारी, राजेश, रोमी, शिवशंकर, श्रीराम गुप्ता, रहीमुद्दीन, छोटू आदि मौजूद रहे।