{"_id":"5a5e44e64f1c1b90268b4c0e","slug":"111516127462-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापित कश्मीर विषय पर वैचारिक सम्मेलन 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापित कश्मीर विषय पर वैचारिक सम्मेलन 19 को
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राष्ट्रीय विचार मंच की ओर से विस्थापित कश्मीर विषय पर एक दिवसीय वैचारिक 19 जनवरी को रोडवेज स्थित बैंक्वेटल हॉल में किया जाएगा। मंच के संयोजक सिद्धार्थ सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पूर्वांचल विवि के कुलपति और अन्य विद्वान विचार रखेंगे।
सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य राष्ट्र की तत्कालीन स्थिति एवं परिस्थिति पर परिचर्चाओं से राष्ट्र निर्माण को दिशा देना है। सहसंयोजक डा. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि अपने ही देश में बिना किसी युद्ध के कश्मीरी पंडितों का विस्थापन संपूर्ण विश्व की एकमात्र घटना है। इस घटना के प्रति समाज की चुप्पी शर्मनाक है। सम्मेलन में वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव, कश्मीर स्टडी सेंटर के संयोजक अरुण कुमार, पुनन कश्मीर के संयोजक कुलदीप संबली और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहेंगे। संयोजक दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जनपद के उदीयमान कलाकारों द्वारा विस्थापित कश्मीरियों की पीड़ा, संघर्ष और आकांक्षाओं को प्रदर्शित करने वाले चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस बऌरान ब्रजेश यादव और रवि प्रताप सिंह मौजूद रहे।