फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दिन भर खिली रही धूप, गलन से मिली राहत

दिन भर खिली रही धूप, गलन से मिली राहत

Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
दिन भर खिली रही धूप, गलन से मिली राहत
आजमगढ़। एक पखवारे से भीषण ठंड व गलन की मार झेल रहे लोगों को शनिवार के दिन काफी राहत मिली। शनिवार को कुछ देर से ही सही खिली धूप निकली जिसके चलते तापमान में काफी बदलाव लोगों ने महसूस किया। शाम में भी धूप के खत्म होने के बाद रोज की अपेक्षा ठंड व गलन में काफी कमी महसूस की गई। मौसम में हुए परिवर्तन के चलते जहां लोगों के चेहरे खिल उठे थे तो बच्चों की टोली खेल के मैदानों में धमाचौकड़ी में जुट गई थी। ऐसे में मकर संक्रांति की लोगों ने जमकर तैयारियां की। कई दिनों के बाद बाजार में चहल-पहल दिखी। घरों की छतों पर जहां लोग धूप सेकने में जुटे थे तो वहीं कई पार्क में भी लोगों की खासी भीड़ दिखी। वहीं सभी छोटे-बड़े खेल के मैदानों में बच्चों को अटखेलियां करते आसानी से देखा जा सकता था। लगभग हर मैदान बच्चों से पटे थे। कहीं क्रिकेट के चौके-छक्के लग रहे थे तो कहीं बैडमिंटन आदि का बच्चे आनंद उठा रहे थे।
विज्ञापन


अलाव तो दिखे, पर लोग नहीं
मंडलायुक्त के सख्त फरमान का असर शनिवार को दिन में भी दिखाई दिया। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से शहर क्षेत्र में जलवाए गए सभी अलाव खिली धूप होने के बाद भी जल रहे थे। लेकिन इन अलावों के पास शनिवार को लोगों को जुटा हुआ नहीं देखा गया। लोग खिली धिूप का जगह-जगह बैठ कर आनंद उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed