{"_id":"5a3aa8db4f1c1bc9678c309b","slug":"111513793755-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों ने जुलूस निकाल मांगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों ने जुलूस निकाल मांगा हक
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का रिक्शा स्टैंड पर 13 सूत्री मांगों लेकर चल रहा क्रमिक अनशन प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय के आह्वान पर 19 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गया। जेल भरो आंदोलन 22 दिसंबर तक चलेगा।
जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने कहा कि लखनऊ में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय और प्रदेश मंत्री नीलम पांडेय ने लक्ष्मण झूला पार्क से जुलूस निकालकर विधान सभा का घेराव किया, तब भी सरकार का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी सिंह ने कहा कि 22 अक्तूबर से संघ का आंदोलन चल रहा है। फिर शासन, प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 15000 रुपया और सहायिकाओं का मानदेय दस हजार किए जाने की मांग किया। जिला मंत्री उषा सिंह ने कहा कि जब आंगबाड़ी कर्मचारियों को नियमित नहीं करना है तो मानदेय बढ़ाया जाए। इस मौके पर सीमा सिंह अंजू पटेल, मोती यादव, नीतू पांडेय, वंदना मौर्या, रानी मौर्या, रंभा सिंह, प्रतिमा सिंह सहित अनेक कार्यकत्री और सहायिका उपस्थित रही।