फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आदेश बेअसर, खेतों में जलाया जा रहा फसलों का अवशेष

आदेश बेअसर, खेतों में जलाया जा रहा फसलों का अवशेष

Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आदेश बेअसर, खेतों में जलाया जा रहा फसलों का अवशेष
अमिलो। कमिश्नर और जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी किसान खेतों में फसलों का अवशेष जलाना नहीं छोड़ रहे हैं। इससे जहां खेतों की उर्वरा क्षमता कमजोर रही है, वहीं धान की फसल की कटाई मशीन से कराने के बाद अवशेष खेतों में जलाना पशुपालकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। पशुपालकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कमिश्नर और जिलाधिकारी की ओर से खेतों में फसलों के अवशेष जलाने और कंबाइन मशीनों के बिना रीपर कटाई करने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। इसके बाद भी सठियांव के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी सुविधाओं के लिए मशीनों पर निर्भर होकर कृषि कार्य कर रहे हैं। बिना रीपर मशीनों से फसल कटवाई जा रही है और फसलों के अवशेष को खेतों में जलाया जा रहा है। जिससे पशुपालकों के सामने चारे की समस्या बढ़ती जा रही है। महंगे दाम पर चारा खरीदना पड़ रहा है। पशुपालकों ने बताया कि जबसे फसलों की कटाई मशीन से होती है, तबसे ही चारे का भाव आसमान चढ़ गया है। भूसा और पुवाल चारे के काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed