{"_id":"59eb8f1b4f1c1b70548b88dc","slug":"111508609819-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर लगा मेला, लोगों की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर लगा मेला, लोगों की जमकर खरीदारी
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद में भैया दूज पर लगने वाला ऐतिहासिक मेला शनिवार को लगा। इस दौरान मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेले में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा कुल मूर्तियां स्थापित की गई थी। जहां लोगों ने दर्शन-पूजन कर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। पूजा समितियों द्वारा की गई सजावट से पूरा मेला जगमगा रहा था। वैसे तो सुबह से ही लोग मेला देखने पहुंचने लगे लेकिन शाम होते- होते मेले में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। कस्बे के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इतना ही नहीं मेले में सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।