{"_id":"59aaf0374f1c1b04278b4e75","slug":"111504374839-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल प्रेक्षागृह के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भड़के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल प्रेक्षागृह के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भड़के कलाकार
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राहुल प्रेक्षागृह की बुकिंग कलाकारों को न देकर दूसरे व्यक्ति को देने पर जिले के कलाकारों ने शनिवार को राहुल प्रेक्षागृह परिसर में प्रदर्शन किया। कलाकारों ने कहा कि इसका निर्माण आजमगढ़ के कलाकारों के लिए किया गया था। लेकिन यह प्रेक्षागृह व्यापार का साधन मात्र रह गया है।
रिलीफ इंडिया क्लब के सचिव राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि हम लोग 10 सितंबर को सांस्कृतिक कार्य के लिए प्रेक्षागृह को बुक कराना चाहते थे। जिसमें जिले के साथ ही अन्य जनपदों के कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए हमने 25 दिन पूर्व ही आवेदन किया था। लेकिन नगरपालिका प्रशासन द्वारा इसे हमें न देकर इसका व्यावसायिक उपयोग के लिए बुक कर दिया गया। जबकि जनपद की कला, संस्कृति और रंगमंच को जिंदा रखने के लिए इस प्रेक्षागृह का निर्माण किया गया था। रिद्म संस्थान के सचिव अंबुज और रासिद लोकनृत्य संस्थान ने भी इसे गलत ठहराया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जो चीज आजमगढ़ के कलाकारों के लिए बना हे उसे व्यापार करने के लिए देना गलत है। इस आंदोलन में वह कलाकारों के साथ है। इस मौके पर राशिद खान, अभिषेक, रजनीश श्रीवास्तव, नंद किशोर यादव, हेमंत पांडेय, साजन पांडेय, शिवम, अरविंद चौरसिया, पंकज शर्मा, सूरज शर्मा आदि उपस्थित थे। प्रदर्शन के बाद कलाकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।