{"_id":"597f6d7e4f1c1bff448b4994","slug":"111501523326-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवक की हत्या के विरोध में केरल सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवक की हत्या के विरोध में केरल सरकार का फूंका पुतला
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केरल में स्वयंसेवक की हुई हत्या के विरोध में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक हरिबंश मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर केरल सरकार का पुतला फूंका गया।
हरिबंश मिश्र ने कहा कि केरल सरकार ने अभी तक स्वयंसेवक के हत्यारों को गिरफ्तार नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शाहिद अहमद और हलधर दूबे ने केरल सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कहा कि हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दी जाए। पुतला दहन करने के दौरान कृपाशंकर पाठक, श्रीराम गिरी, गिरजानंद गिरी, रामवृक्ष मौर्य, गंगा मौर्या, अंजनी राय, राजू यादव, धर्मवीर यादव, राजन, अन्नू, शेर बहादुर यादव, हरगुन, भगौती गुप्ता, रामतीर्थ यादव आदि मौजूद रहे।