फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   110 mm rain, waterlogging on roads, power outage

Azamgarh News: 110 मिमी बारिश, सड़कों पर जलभराव, बिजली रही गुल

Sat, 28 Sep 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
110 mm rain, waterlogging on roads, power outage
आजमगढ़। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश का क्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। रात भर हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं, बारिश के कारण पूरे जिले की बिजली रात भर ठप रही। धान की सफल के लिए बारिश संजीवनी है। कुल 109.92 मिमी बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कई दिनों से सूरज के ताप की मार झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से राहत मिली। दिन में तो हल्की बारिश हुई लेकिन बृहस्पतिवार की रात भर बारिश होती रही। इससे डीएवी तिराहा, एसकेपी, पांडेय बाजार, करतापुर, सिधारी सहित कई जगहों पर पानी भर गया। कोल पांडेय व प्रहलाद नगर में कुछ घरों में दो से तीन फुट पानी भर गया।
विज्ञापन

शहर के मड़या मुहल्ले के घर में पानी भरने से शुक्रवार को पंपसेट लगाकर पानी खींचा गया। एसकेपी व करतारपुर स्थित मैदान में दशहरा प्रदर्शनी के मद्देनजर दुकानें लगाई जा रही थी। दोनों में मैदानों में भर गया था। इसके अलावा शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम, ठंडी सड़क पार्क में पूरी तरह से पानी भर गया था। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली गायब रही। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस गर्मी से राहत मिल गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारकपुर डिवीजन के मोहब्बतपुर उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाली बिजली आंधी- पानी के कारण 16 घंटे तक बाधित रही। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस लिया। वहीं, जहानागंज, महाराजगंज, मेंहनगर, अतरौलिया, कप्तानगंज, अमिलो आदि क्षेत्रों में बारिश के चलते आपूर्ति बाधित रही।
मेजवां: बारिश से ताल, पोखरे के साथ ही तहसील कार्यालय के सामने पानी भर गया है। फूलपुर टाउन से होकर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर गया है। रानी की सराय: कस्बा से होकर आजमगढ़-वाराणसी हाईवे के दोनों तरफ जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े नाले तो बनाए गए हैं। अहरौला: बारिश व आंधी से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। रेडहा सब स्टेशन से बृहस्पतिवार की शाम से ही बिजली बाधित है। फाल्ट ठीक करते समय रेडहा बिजली स्टेशन के लाइनमैन सुरेंद्र को सांप काट लिया। समाचार लिखे जाने तक 24 घंटा बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी का पोल टूट गया है। जिसे ठीक करने का काम किया जा रहा है।
27 घंटे बिना बिजली के रही 20 गांवों की आबादी
पवई। विद्युत उपकेंद्र बागबहार से आपूर्ति होने वाली बिजली 27 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। जिससे करीब 20 गांव लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे कटी बिजली अधिकारियों के दावे के बाद भी शुक्रवार को शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। इससे बस्ती, बागबहार, भुखली, सधनपुर, खेमीपुर, मैगना, गोधना, व धुधुरी सहित आदि गांवों की करीब 20000 आबादी बिन बिजली बेहाल है।अवर अभियंता राधेश्याम सरोज ने जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सरायमीर : क्षेत्र के खुदा दादपुर गांव में आंधी- पानी से 33 केवी लाइन के 14 पोल गिर गए। जिसके कारण क्षेत्र की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई है।

बारिश से उपकेंद्र बना तालाब
अंबारी। बारिश से उपकेंद्र फूलपुर तालाब में तब्दील हो गया। केबल में फाल्ट होने से ओरिल फीडर की आपूर्ति 18 घंटे से बाधित रही। पानी भरने से उपकेंद्र पर जाने के लिए क्षेत्रीय लोगों, कर्मचारी- अधिकारियों को परेशानी हुई। एसडीओ फूलपुर भूप सिंह ने बताया कि केबल में फाल्ट के चलते ओरिल फीडर की आपूर्ति बाधित हुई है। जिसे ठीक किया जा रहा। सगड़ी: बारिश के साथ चली तेज हवा से कई जगहों पर धान की फसल गिर गई। क्षेत्र के मालटारी, जीयनपुर, अजमतगढ़, बिलरियागंज, बागखालिस आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed